निजात अभियान : नशे से दूर रहने बॉलीवुड स्टार दे रहे संदेश… जीवन बहुमल्य है और सबसे बड़ा शत्रु है नशा…..आशुतोष राणा…
बिलासपुर, सितंबर, 25/2023
बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को बिलासपुर पहुंचे । सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता से भेट मुलाकात हुई। वही थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने पुलिस विभाग के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के बारे में चर्चा की। जिसके बाद फिल्म कलाकार आशुतोष राणा ने इस अभियान की सराहना करते हुए एक अच्छी पहल के साथ साथ पुलिस विभाग के इस अभियान को अपने तरफ से साधुवाद देते हुए जमकर प्रशंसा की।

इस मौके पर फिल्म कलाकार ने निजात अभियान में अपने आप को शमिल कर नशे के खिलाफ इस मुहिम में अपना सहयोग देते हुए एक संदेश दिया। मनुष्य का सबसे बड़ा कोई शत्रु है तो वह नशा है। इस समाज को नशे से दूर रहने की आवश्यकता है। एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे को दूर करना पड़ेगा।बिलासपुर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान की सराहना की और फिल्म कलाकार आशुतोष राणा ने नशे में लिप्त युवा वर्ग और लोगो से अपील करते हुए कहा की इस निजात अभियान में जुड़ कर नशे की खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम में हिस्सा बनकर नशे को छोड़कर एक स्वस्थ जीवन का आनंद ले।

कुछ दिनों पूर्व साऊथ के एक्टर सुमंत तलवार भी बिलासपुर आए थे। इसी बीच वह भी निजात अभियान की सराहना की और इस मुहिम में वह शामिल होकर कर नशे के खिलाफ जन जागरूकता किये थे।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
