• Fri. Sep 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

प्रियंका गांधी की घोषणाओं से खिले चेहरे… प्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान… जानिए क्या वादा किया प्रियंका ने…

प्रियंका गांधी की घोषणाओं से खिले चेहरे… प्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान… जानिए क्या वादा किया प्रियंका ने…

बिलासपुर, अक्टूबर, 30/2023

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 30  अक्टूबर को पहली बार बिलासपुर दौरे पर रही। छत्तीसगढ में उनका ये 5वां छत्तीसगढ़ दौरा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने जनसभा को संबोधित की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे। बिलासपुर जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशीयों ने आज अपना नामांकन भी दाखिल किया।

प्रियंका गांधी के इस दौरे से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। खासकर महिलाओं को लेकर वह सरकार की तरफ बड़ा ऐलान किया जा सकता है और ऐसा हुआ भी उन्होंने मंच से भरी सभा में ऐलान किया कि अगर दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की  सरकार बनती है तो प्रदेश में माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू किया जाएगा। इसी तरह 500 रूपए की सब्सिडी भी उन्हें दी जाएगी।

प्रियंका ने आगे यह वादा भी किया हैं कि 200 यूनिट से कम में बिजली बिल माफ किये जायेंगे साथ ही प्रदेश में संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज भी माफ होगा। अपने सम्बोधन में प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि प्रदेश भर में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनायें जायेंगे जबकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए हायर और हायर सेकेंडरी स्कूलों को आत्मानंद बनायेंगे। इसके अलाव प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा करते हुए आगे कहा की छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएँगे। सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा की छत्तीसगढ़ देश दुनिया में पहचाना जाता है छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है छत्तीसगढ़ से पलायन बंद हो गया है मध्य प्रदेश में 18 साल से बीजेपी सरकार है लेकिन सबसे ज्यादा हिंसा और रेप एमपी में होता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे परिवार के साथ हिंसक घटना घटी। दादी इंदिरा गांधी की हत्या हो गई , पिता के साथ भी यही घटना घटी फिर भी मेरे और परिवार के दिल में देश के प्रति आस्था कम नहीं हुई।

बिलासपुर आने के पहले प्रियंका गांधी खैरागढ़ के दौरे पर रही वहां भी सभा आयोजित की गई थी लेकिन पहले सभा को सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रमन सिंह पर तंग करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा मामा और भांजा भांजी चुनाव हारेंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को परेशान करने अड़ंगा लगाया। डबल इंजन की सरकार में बोनस बंद हुआ था केंद्र में दाढ़ी वाला आया उसे दिन से बोनस बंद हो गया। केंद्र ने पीएम आवास देने के लिए राशि नहीं दी । हम साढ़े 17 लाख आवास अपने पैसे से बनाएंगे। सीएम ने कहा बीजेपी वालों को सांप सूंघ दिया है अब तक कोई चुनावी वादा नहीं किए हैं। कर्ज माफी के लिए कांग्रेस सरकार बनना जरूरी है। सीएम ने सभा में यह भी जानकारी दी की छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी होगी तब किसानों के कर्ज का पैसा कटेगा लेकिन सरकार बनते ही कर्ज का पैसा वापस होगा सभी किसानों के अकाउंट में पैसा वापस होगा।।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान…  17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed