प्रियंका गांधी की घोषणाओं से खिले चेहरे… प्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान… जानिए क्या वादा किया प्रियंका ने…
बिलासपुर, अक्टूबर, 30/2023
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 30 अक्टूबर को पहली बार बिलासपुर दौरे पर रही। छत्तीसगढ में उनका ये 5वां छत्तीसगढ़ दौरा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने जनसभा को संबोधित की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे। बिलासपुर जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशीयों ने आज अपना नामांकन भी दाखिल किया।
प्रियंका गांधी के इस दौरे से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है। खासकर महिलाओं को लेकर वह सरकार की तरफ बड़ा ऐलान किया जा सकता है और ऐसा हुआ भी उन्होंने मंच से भरी सभा में ऐलान किया कि अगर दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश में माताओं-बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू किया जाएगा। इसी तरह 500 रूपए की सब्सिडी भी उन्हें दी जाएगी।

प्रियंका ने आगे यह वादा भी किया हैं कि 200 यूनिट से कम में बिजली बिल माफ किये जायेंगे साथ ही प्रदेश में संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज भी माफ होगा। अपने सम्बोधन में प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि प्रदेश भर में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनायें जायेंगे जबकि शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए हायर और हायर सेकेंडरी स्कूलों को आत्मानंद बनायेंगे। इसके अलाव प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए आगे कहा की छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएँगे। सरकार बनते ही राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जाएगी।
प्रियंका गांधी ने कहा की छत्तीसगढ़ देश दुनिया में पहचाना जाता है छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है छत्तीसगढ़ से पलायन बंद हो गया है मध्य प्रदेश में 18 साल से बीजेपी सरकार है लेकिन सबसे ज्यादा हिंसा और रेप एमपी में होता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे परिवार के साथ हिंसक घटना घटी। दादी इंदिरा गांधी की हत्या हो गई , पिता के साथ भी यही घटना घटी फिर भी मेरे और परिवार के दिल में देश के प्रति आस्था कम नहीं हुई।

बिलासपुर आने के पहले प्रियंका गांधी खैरागढ़ के दौरे पर रही वहां भी सभा आयोजित की गई थी लेकिन पहले सभा को सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रमन सिंह पर तंग करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा मामा और भांजा भांजी चुनाव हारेंगे। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को परेशान करने अड़ंगा लगाया। डबल इंजन की सरकार में बोनस बंद हुआ था केंद्र में दाढ़ी वाला आया उसे दिन से बोनस बंद हो गया। केंद्र ने पीएम आवास देने के लिए राशि नहीं दी । हम साढ़े 17 लाख आवास अपने पैसे से बनाएंगे। सीएम ने कहा बीजेपी वालों को सांप सूंघ दिया है अब तक कोई चुनावी वादा नहीं किए हैं। कर्ज माफी के लिए कांग्रेस सरकार बनना जरूरी है। सीएम ने सभा में यह भी जानकारी दी की छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी होगी तब किसानों के कर्ज का पैसा कटेगा लेकिन सरकार बनते ही कर्ज का पैसा वापस होगा सभी किसानों के अकाउंट में पैसा वापस होगा।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
बिलासपुर26/06/2026साध्वी बनाम नगर पंचायत अध्यक्ष : छेड़छाड़, धमकी और जमीन कब्जा के आरोपों से गरमाई सियासत … अध्यक्ष लवकुश पर लगे गंभीर आरोप…
Uncategorized26/06/2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल विजय केशरवानी ने खनिज विभाग का किया घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
बिलासपुर25/06/2026‘छात्रों की गूंज’ अभियान : NEET पेपर लीक बना सियासी मुद्दा,, युवाओं पर फोकस,,, कांग्रेस ने शुरू किया देशव्यापी छात्र अभियान,, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग…
