• Wed. Oct 28th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

भाजपा का संकल्प पत्र… अमित शाह ने कहा 1 लाख सरकारी नौकरी, तेंदूपत्ता संग्रहण 5100 रुपए देगी बीजेपी.. जानिए भाजपा की प्रमुख घोषणाए…

भाजपा का संकल्प पत्र… अमित शाह ने कहा 1 लाख सरकारी नौकरी, तेंदूपत्ता संग्रहण 5100 रुपए देगी बीजेपी.. जानिए भाजपा की प्रमुख घोषणाए…  

रायपुर, नवंबर, 03/2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए है। किसानों, महिलाओं घर गैस सिलेण्डर, स्टूडेंट सभी के लिए घोषणा पत्र में कुछ न कुछ खास है। अब बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी किया है। टैग लाइन में इसे “मोदी की गारंटी” कहा गया है। बीजेपी का घोषणा पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में जारी किया है। इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं सभी को फोकस किया गया है। “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन के साथ घोषणा पत्र जारी किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश प्राभारी और चुनाव प्राभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्राभारी मानसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के कुछ ही समय बाद हमे इस राज्य के लिए काम करने का मौका मिला। यहां 15 साल तक रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चली। ये 15 वर्ष छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से एक अच्छे राज्य में तब्दील करने वाले रहे। मैं जानता हूं कि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता निश्चित रूप से परिवर्तन करने जा रही है। मैं भाजपा की तरफ से राज्य की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीमारू राज्य से छत्तीसगढ़ को अच्छा राज्य बनाने का काम हमने किया है। अब इस अच्छे राज्य को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम हम आने वाले 5 वर्षों में करेंगे।

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने कहा की 3 अगस्त को घोषणा पत्र अभियान की शुरुआत की गई थी। 3 महीने के प्रयास से 90 विधानसभा से 90 सुझाव पेटी जारी किया गया। 35 सदस्यी टीम बनी थी। हम सबने मिलकर वरिष्ठ जनों से मिलजुलकर, सब्जी वाले से लेकर बड़े उद्योगपति से लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर मंत्रालय तक के कर्मचारियों से सुझाव लिए सब एकत्रित करके आज घोषणा पत्र जारी किया।घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव अभियान आगे बढ़ेगा और जनता का विश्वास मिलेगा।

घोषणा पत्र की प्रमुख बाते..

एक लाख सरकारी नौकरी

धान का 3100 रुपये समर्थन मूल्‍य

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी

भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपये हर साल।

महतारी वंदन योजना के तहत हर वर्ष 12 हजार रुपये दिया जाएगा।

गरीब महिलाओं को 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर18 लाख घर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे

तेंदूपत्‍ता संग्रहण 5100 रुपये प्रति मानक बोराधान की राशि एकमुश्‍त दी जाएगी।

आयुष्‍मान भारत योजना के तहत 10 लाख इलाज मुफ्त इलाजपीएम जन औषधी केंद्र 500 नए केंद्र खोले जाएंगे

बीपीएल परिवार में बेटी के जन्‍म पर 1.50 लाख रुपयेभर्ती घोटलों का जांच करेंगे

युवाओं नया उद्योग स्‍थापित करेंगे उन्‍हें 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्‍याज मुक्‍त राशि दी जाएगी

तेंदूपत्‍ता संग्रहकों के लिए चरण पादुका फिर से दिया जाएगा।

पीएससी की परीक्षाओं में परदर्शिता लाया जाएगा।

हर घर निर्मल जल योजना के तहत जल पहुंचाया जाएगा।

एम्‍स के तर्ज पर सिम्‍स की स्‍थापना हर संभाग में की जाएगी।

इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे

कॉलेज आने जाने के लिए नगद मासिक भत्‍ता

राम लला दर्शन योजना के तहत राज्‍य के लोगों को अयोध्‍या दर्शन कराया जाएगा।

इन्‍वेस्‍ट छत्‍तीसगढ़ योजना शुरू की जाएगी। इससे निवेश को प्रोत्‍साहित किया जाएगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed