एसडीएम कार्यालय के 2 बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित… कलेक्टर ने की कार्यवाही…
बिलासपुर, फरवरी, 26/2024
कलेक्टर ने बिलासपुर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ वाचक ग्रेड 3 और तखतपुर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ ग्रेड 2 बाबू को गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए दोनो को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आपको बता दे की उच्च न्यायालय, छ० ग० बिलासपुर में दर्ज प्रकरण डब्लूए क्रमांक – 88/2024 में पारित आदेश दिनांक 22-2-2024 के पालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर के न्यायालय के प्रकरणों के निरीक्षण के संबंध में गठित समिति के प्रतिवेदन क्रमांक 739/स्टेनो/अ०क0/2024 बिलासपुर दिनांक 25-2-2024 में वाचक की हैसियत से समीर कुमार तिवारी, सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय बिलासपुर (वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर) एवं निर्मल शुक्ला, सहायक ग्रेड-2 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय तखतपुर (वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर) की गंभीर लापरवाही पाये जाने के कारण उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर बिलासपुर ने समीर कुमार तिवारी, सहायक ग्रेड-3 तहसील कार्यालय बिलासपुर (वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर) एवं निर्मल शुक्ला, सहायक ग्रेड-2 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय तखतपुर (वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर) को छ०ग०सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम-9 के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस निलंबन अवधि में समीर कुमार तिवारी, सहायक ग्रेड-3 एवं निर्मल शुक्ला, सहायक ग्रेड-2 का मुख्यालय तहसील कार्यालय पचपेड़ी नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
