निगम प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा अवैध निर्माण… शिकायत के बाद नोटिस – नोटिस का खेल… अभी भी जारी है अवैध निर्माण कार्य…
बिलासपुर, मई, 23/2024
बिलासपूर, सरकंडा के देवनंदन नगर फेज़ 2 में भुवन शुक्ला नामक एक व्यक्ति ने बिना नक्शा और तीन मंज़िला मकान और पाँच दुकानो का निर्माण कर लिया है, यही नहीं मकान मालिक ने सड़क पर छज्जे और नाली में सीढ़ियाँ भी बना दी लेकिन नगर निगम को इसकी भनक भी नहीं लगी। जब आसपास के लोगो ने इसका विरोध किया तो नगर निगम ने आनन-फानन में मकान मालिक को नोटिस जारी तो किया लेकिन मकान का निर्माण नहीं रुकवा पाई। यही नहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता का नंबर और नाम भी मकान मालिक को दे दिया जिसके बाद मकान मालिक भुवन शुक्ला ने शिकायतकर्ता को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनना शुरू कर दिया। गौर करने वाली यह भी है की बिना पार्किंग के 3 मंज़िला मकान, 5 दुकाने और नाली एवं सड़क पे अवैध निर्माण बिना निगम के संरक्षण के आख़िर कैसे सम्भव है?

शिकायत एवं नोटिस के बाद भी निर्माण का चालू रहना यह साफ़ दिखाता है की अवैध निर्माण करने वालों को अब नगर निगम का कोई भय नहीं रह गया है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में साफ़ लिखा है की आवासीय प्रायोजन की भूमि को व्यवसायिक प्रायोजन के लिए उपयोग किया जा रहा है और पार्किंग के बिना निर्माण होने के कारण सड़क पर आए दिन जाम लग जाता है। निर्माण बिना नक़्शे के होने के कारण गुणवत्ताहीन है जिससे जान-माल का ख़तरा बना हुआ है। इसके बाद भी नगर निगम ने खानापूर्ति की कार्यवाही के करते हुए सिर्फ नोटिस जारी करने के अलावा और कुछ भी नहीं किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
