- बिलासपुर, जून, 22/2024
शहर के कश्यप कालोनी में महीनो से चल रहे नाला निर्माण का खामियाजा कालोनी के रहवासियों को उठाना पड़ रहा है ठेकेदार की मनमानी और निगम अधिकारीयों के उदासीन रवैए से की वजह से वार्डवासी खासे परेशान है घरों के सामने नाला खोद दिया गया है जिसकी वजह से घर से निकलने के लिए कोई रास्ता ही नहीं है ऐसे में कालोनी के रहवासी अपने घरो में कैद हो जाने मजबूर है है। नाला निर्माण की बेतरतीब खुदाई और लेटलतीफी से कभी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है लेकिन लगता है इस बात से निगम अधिकारियों को कोई लेना देना नही है और ठेकेदार मनमाफिक कार्य कर रहा है जिसके कारण महीनो से कालोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दे की सालों से बारिश के मौसम में हर साल शहर में जलभराव की समस्या रहती है खास कर पुराना बस स्टैंड और आस पास के क्षेत्र में थोड़ी बारिश से ही जलमग्न हो जाता है। जलभराव से निजात दिलाने शहर के छोटे नालों को तोड़ कर बड़ा बनाया जा था है इसके लिए पुराना बस स्टैंड से कश्यप कालोनी होते हुए नाले को तोड़ कर बडा नाला निर्माण कराया जा रहा जिस से जलभराव से मुक्ति मिलेगी लेकिन बेतरतीब नाला निर्माण की वजह से लोग हलाकान हो रहे है ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहा है मॉनिटरिंग के लिए निगम अधिकारी भी मौके पर नहीं जाते घरों के सामने नाले के अलावा सड़क को भी खोद कर अब 25 फीट का नाला बनाया जा रहा है अस्त व्यस्त तरीके से काम हों रहा है। अगर ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना घट गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
