बिलासपुर, जुलाई, 16/2024
युवक की खुदकुशी मामले में ढाई साल बाद होटल और जमीन कारोबारी दीपेश चौकसे को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान, पूर्व पार्षद तैयब हुसैन, सैफू उर्फ फैजान खान, मिनाक्षी बंजारे और दीपेश चौकसे समेत अन्य पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। युवक बिलासपुर के कुम्हारपारा का रहने वाला था उसका नाम सिद्धांत पिता विरेन्द्र नागवंशी (25 वर्ष) था जिसने 11 फरवारी 2022 को गीताजंली सिटी उसलापुर में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।
जमानत याचिका निरस्त…
शहर के बहुचर्चित सिद्धांत नागवंशी आत्महत्या कांड में हाई कोर्ट के आदेश से दर्ज FIR में गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट में लगी नियमित जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश राजभान सिंह ने निरस्त कर दी है।
चौकसे परिवार शहर का नामचीन परिवार है बड़े होटल, रेस्टोरेंट और जमीन का कारोबार करते है बिलासपुर के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी जमीन का काम करते है। कांग्रेस नेता अकबर खान दीपेश चौकसे का पैसा विवादित जमीनों में लगाता था। कई कांग्रेसी नेताओं का संरक्षण दीपेश चौकसे को मिला हुआ था। जमानत अर्जी को सुनवाई के दौरान भी बड़ी संख्या में शहर के कांग्रेसी जिला न्यायालय में सारा दिन जमावड़ा लगाए रहें।
बड़े अधिकारियों ने भी लगाया जोर…
सूत्रों से जानकारी मिली है की पुलिस पर दिपेश चौकसे पर कार्रवाई नहीं करने और उसे छोड़ने के लिए कुछ IAS, IPS अधिकारी भी दबाव बना रहे थे। लेकिन इस मामले में आईजी और एसपी पर दबाव काम नही आया और पुलिस ने अपना काम करते हुए उसे गिरफ्तार किया। जेल भेज दिया।
ये है पूरा मामला….
परिजनों के अनुसार कुम्हारपारा निवासी सिद्धांत पिता विरेन्द्र नागवंशी (25 वर्ष) कांग्रेस नेता के पास नौकरी मांगने गया था। अकबर खान ने उसे स्टेशन में सफाई कार्य में रख लिया। कुछ माह बाद अकबर खान जमीन की खरीदी- विक्री में युवक को लेकर आ गया। अकबर खान व दीपेश चौकसे के कहने पर युवक और पंकज रेड्डी के बीच जैकब चाल की विवादित भूमि का सौदा हुआ था। यह सौदा मिनाक्षी बंजारे ने कराया था। युवक ने मिनाक्षी को रूपए दिए थे। बाद में जमीन का विवाद नहीं सुलझने पर युवक पर रूपए वापस करने का दबाव था। जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
