बिलासपुर/ बलरामपुर, सितंबर, 11/2024
CG में अब तक की सबसे बड़ी रॉबरी.. गन प्वाइंट पर लूटा ज्वेलरी शॉप…
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज नगर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है जहां एक ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट की गई है घटना में चार युवक शामिल थे। सभी दुकान के अंदर आए और बंदूक की नोक पर घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।

आपको बता दे की बलरामपुर रामानुजगंज नगर के हृदय स्थल माने जाने वाले गांधी चौक में दिनदहाड़े दोपहर 1:15 के करीब जिले के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में 3/4 युवक शॉप के अंदर आए और संचालक राजेश ज्वेलर्स के सिर पर बंदूक के बट से वार कर दुकान का सारा सोना लूट लिए। आभूषणों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई थी और जांच पड़ताल कर रही। लूट के बाद दो बाइक से पांच लोग झारखंड की ओर भाग गए। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 1:15 बजे 3 युवक शॉप में आए और अंदर आते ही वहां पहले से बैठे दंपति ग्राहक का मोबाइल लूटा उसके बाद काउंटर के अंदर की तरफ बैठे दुकान संचालक राजेश सोनी पर कट्टे की बट से वार कर उन्हे घायल कर दिया। और डिस्प्ले के लिए रखे सोने के आभूषणों को बैग में भर कर 15 मिनट के अंदर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। संचालक ने दुकान के बाहर आकर चिल्लाए और उनका पीछा किए लेकिन लुटेरे बाइक से फरार हो गए।
दंपति से लूटा मोबाइल…
शॉप में गुप्ता दंपति अपनी अंगूठी बदलने के आए थे इसी दौरान जब लुटेरे अंदर घुसे और उनका मोबाइल छीन लिया फिर लूट की घटना को अंजाम दिए। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ख़बर फैलते ही नगर के लोग लोग दुकान के सामने जमा हो गए।
Author Profile
Latest entries
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
