बिलासपुर, सितंबर, 13/2024
जिले में जारी है ओबीसी जातियों का सर्वेक्षण… 20 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
एसडीएम ने बैठक लेकर की अब तक हुए सर्वे कार्य की समीक्षा…
उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के परिपालन में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया गया है। जिसमें आयोग को पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन एवं सर्वेक्षण कर 7 बिंदुओं में अनुशंसा प्रस्तुत किया जाना है। 7वे बिन्दु के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण से संबंधित है।

जिले में ओबीसी जातियों का सर्वेक्षण कार्य जारी है। आज नगर निगम सभा कक्ष में एसडीएम पीयूष तिवारी ने सभी जोन कमिश्नर, निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी तलसीलदार, नायब तहसीलदार, सुपरवाईजर, सीडीपीओ और शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर वर्तमान में कराए जा रहे ओबीसी सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी को निर्देशित किया गया है कि 20 सितम्बर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाए। सभी की समस्याओं को भी सुना गया और निराकरण के सुझाव भी साझा किये गये। इसके अलावा सभी जोन कमिश्नर को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर पर सभी सभी बीएलओ, विभागीय अधिकारियों की मीटिंग करा ले। ताकि कोई भी समस्या आती है तो उसका समाधान वहां पर ही किया जा सके। सर्वे का कार्य छुट्टी के दिनों में भी जारी रहेगा। एसडीएम ने ओबीसी वर्ग से अपील की है कि वे इस सर्वे के काम में कर्मचारियों को अपेक्षित सहयोग देते हुए अपनी सहभागिता निभाएं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
