बिलासपुर, दिसंबर, 25/2024
टीम ने फिर मारा छापा, 6 लाख रुपए के 164 क्विंटल धान जब्त…
अवैध रूप से भंडारित धान के ठिकानों पर आज फिर दबिश दी गई। पांच दुकानों से 164 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध रूप से भंडारित धान को समितियों में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके पहले वे धरा गए।

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम लूफा में राजस्व एवं मण्डी विभाग द्वारा सत्यम गुप्ता के गोदाम में उपलब्ध 39 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत कार्रवाई की गई। तहसील बेलतरा के ग्राम सेलर में स्थित पिंटू ट्रेडर्स में उपलब्ध 45 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्रवाई की गई। उप-तहसील गनियारी के ग्राम भरारी में स्थित साहू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे बरामद कर मण्डी अधिनियम् के तहत् प्रकरण दर्ज की गई। तहसील मस्तूरी के ग्राम वेद-परसदा में स्थित गोलू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया। उसके पास इसका कोई दस्तावेज नहीं था। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् मामला बनाया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में स्थित साहू किराना दुकान में उपलब्ध 40 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्यवाही की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
