बिलासपुर, मई, 08/2025
3 लाख मुआवजा पाने रचा षडयंत्र… सिम्स के डॉक्टर, वकील सहित परिजनों पर मामला दर्ज… जानिए क्या है पूरा मामला…
शासन को आर्थिक क्षति पहुॅचाकर मुआवजा राशि पाने का प्रयास करने वाले षडयंत्रकारियों पर बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही की है एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई गहन जांच से मामले का खुलासा हुआ है। सामान्य मृत्यु को सर्पदंश बताकर 03 लाख मुआवजा पाने का षडयंत्र करने वाले वकील, डाॅक्टर और मृतक के परिजनो के विरुद्ध की गई कार्यवाही की गई है। पुलिस की जांच में सनसनीखेज मामले का खुलासा, हुआ है। मृतक कर्ज से परेशान था इसलिए जहर सेवन किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी मास्टरमांइड कामता साहू द्वारा शास्कीय मुआवजा राशि दिलाने का झांसा देकर परिजनो को बहलाकर झुठा ब्यान दर्ज कराने की पुष्टि हुई है।
आपको बता दे कि 12 नवंबर 2023 को मृतक शिवकुमार घृतलहरे को बाडी मे उल्टी करने एवं मुंह से झाग निकलने एवं स्वास्थ खराब होने पर परिजनो द्वारा बिल्हा सीएचसी से चेकअप के बाद सिम्स रिफर किया गया था जहां इलाज के दौरान शिवकुमार की मृत्यु हो गई थी। मृतक के शव के पंचनामा एवं पोस्टमार्टम दौरान परिजनो द्वारा बाये पैर के उंगली में सांप काटने से मौत होना बताया गया था। पीएम करने वाले डॉक्टर द्वारा शिवकुमार की मृत्यु बाया पैर के उंगली में सांप काटने का निशान और मृत्यु सांप काटने से होने की बात पीएम रिपोर्ट में लेख की थी।
जहर पीने से हुई थी मौत पंचनामा में नहीं मिला सांप काटने का निशान….
पुलिस जांच दौरान पंचनामा करने वाले पुलिस अधिकारी द्वारा पंचानो के समक्ष शव निरीक्षण दौरान सांप काटने का मृतक के पैर के उंगली मे निशान नही पाया था। सिम्स में शिवकुमार का ईलाज करने वाले डाॅक्टर से उसके बिमारी एवं मृत्यु के संबंध में जानकारी लेने पर शराब एवं जहर सेवन से मृत्यु होना लेख कर सांप काटने से मृत्यु होने का खण्डन किया गया है। शिवकुमार को ईलाज हेतु जहर एवं शराब सेवन से स्वास्थ बिगडने के कारण भर्ती करना पाया गया। दो अलग अलग अभिमत मृतक शिवकुमार के मृत्यु के संबंध में प्रकाश मे आने पर उसके परिजनो से पुनः पुलिस द्वारा बारिकी से पूछताछ किये जाने पर यह ज्ञात हुआ कि वकील कामता प्रसाद साहू के यह कहने पर कि यदि शिवकुमार की मृत्यु सांप काटने से हुई है बताकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करवाया जाये तो शासन से तीन लाख रुपये मुआवजा मिलेगा जिसके लालच मे आकर उन्होने पुलिस को सांप काटने का झूठा तथ्य बताया है।
मुआवजा पाने रचा षडयंत्र…
पुलिस जांच दौरान यह तथ्य संज्ञान में आने पर मामले की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को दी गई जो उन्होने मामले में गहन जांच के निर्देश दिये जांच पर पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था और कर्ज से परेशान था जिसके कारण स्वयं जहर सेवन कर लिया था यह बात उसने स्वास्थ खराब होने पर स्वतः परिजनो को बताया था। किन्तु परिजनो द्वारा पैसे की लालच मे यह तथ्य छुपा दिया गया था। इसी प्रकार डाॅक्टर द्वारा मृतक के पैर में सांप काटने का कोई निशान नही होना जानते हुये एवं अज्ञात जहर व शराब सेवन से ईलाज वास्ते अस्पताल में उसके भर्ती होने के तथ्यो का अनदेखी करते हुये गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनो को मुआवजा राशि के रुप में तीन लाख रुपये दिलाकर शासन को आर्थिक क्षति पहुचाने एवं स्वयं लाभान्वित होने के उददेश्य से षडयंत्र मे शामिल होकर तैयार किया गया है। मामले की जांच पर आरोपी वकील कामता प्रसाद साहू, डाक्टर प्रियंका सोनी, मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नि नीता घृतलहरे एवं भाई हेमंत घृतलहरे द्वारा यह जानते हुये कि मृतक शिवकुमार की मृत्यु शराब एवं जहर सेवन से हुई है, सांप काटने से नही हुई है। शासन द्वारा सांप काटने से मिलने वाले मुआवजा राशि तीन लाख रुपये षडयंत्र पूर्वक सदोष लाभ अर्जित करने की नीयत से पुलिस को झूठे तथ्य बताये गये है एवं वकील द्वारा तहसीलदार के कार्यालय में मुआवजा हेतु आवेदन दिया गया है।
इन पर दर्ज हुआ है मामला…
01. कामता साहू पिता स्व. रामलाल साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर।
02. डॉ. प्रियंका सोनी एमबीबीएस एम. डी. फोरेंसिक मेडिसीन सिम्स बिलासपुर।
03. पराग दास घृतलहरे पिता स्व. बगलू उम्र 66 वर्ष साकिन पोडी थाना बिल्हा।
04. हेमंत कुमार घृतलहरे पिता पराग दास उम्र 34 वर्ष साकिन पोडी थाना बिल्हा।
05. श्रीमति नीता घृतलहरे पति स्व. शिवकुमार उम्र 35 वर्ष साकिन पोडी थाना बिल्हा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized30/06/2025कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानों में दी दबिश… गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर थमाया नोटिस…
अपराध30/06/2025गैरेज मालिक पर कर्मचारी ने किया जानलेवा हमला… पुलिस मामला दर्ज कर युवक की कर रही तलाश…
प्रशासन29/06/2025अवैध रूप से भण्डारित लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली रेत जब्त…
अपराध27/06/2025पूर्व विधायक को फिरौती के लिए धमकी देने वाला बच्चू झा प्रयागराज से गिरफ्तार…