• Wed. Jul 15th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर: जमीन का रकबा बढ़ने के मामले को एसडीएम ने लिया संज्ञान में… कहा- ये गंभीर बात… जांच कराई जा रही है…

लोकेश वाघमारे

बिलासपुर (newslook.in) // बिलासपुर तहसील के अंतर्गत मंगला में निजी जमीन का रकबा बढ़ाने के मामले में जांच बिठा दी गई है। एसडीएम देवेंद्र पटेल का कहना है कि किसी भी जमीन का रकबा बढ़ना गंभीर बात है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम पटेल ने बताया कि मंगला पटवारी हल्का नंबर 21/33 में अलग-अलग टुकड़ों में दर्ज 15 डिसमिल जमीन का रकबा 9 डिसमिल बढ़ाने की शिकायत मिली है। इस मामले में तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया है।

जानिए क्या है मामला

मंगला पटवारी हल्का नंबर 21/33 में स्थित तीन अलग-अलग खसरा नंबर में 5-5 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री सत्र 1987 में दो व्यक्तियों के नाम पर हुई। इसमें दो जमीन एक व्यक्ति और एक जमीन उसकी मां के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई। इस जमीन का 1998 में डायवर्सन हुआ। फिर उस पर निर्माण करा लिया गया। इस बीच महिला की मौत हो गई। अलबत्ता, यह जमीन फौती उठाने पर उसी व्यक्ति के नाम पर चढ़ गई, जिसने 1987 में 5-5 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इसके साथ ही उसके नाम पर कुल 15 डिसमिल जमीन चढ़ गई। 2017-18 में उस व्यक्ति ने राजस्व अफसरों के साथ मिलकर खेल खेला। उस समय के बिलासपुर तहसीलदार ने आंख मूंदकर उसका साथ दिया और 5-5 डिसमिल रकबे में 3-3 डिसमिल और चढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। मंगला पटवारी ने भी साहब के आदेश का पालन करते हुए रिकार्ड भी दुरुस्त कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अधिक रकबा के साथ यह जमीन उस बिल्डर को बेच दिया, जो जमीन के फर्जीवाड़ा के मामले में पति-पत्नी समेत जेल की हवा खा चुका है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed