बिलासपुर, 14/2025
अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई… कोटा, मस्तूरी, तखतपुर से जप्त हुआ महुआ शराब और लहान…
आबकारी विभाग ने सोमवार और मंगलवार के दरमियान अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 102.8 लीटर मदिरा (92 लीटर महुआ शराब एवं 10.8 लीटर देशी मदिरा) एवं 3310 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया है। कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा प्र.सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम जलसों, कोनी , चंगोरी, कोटा, बेलपान, पचपेड़ी, जरौंधा, जरेली, तखतपुर, धुमा में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन सभी पर प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया|
इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर आबकारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला ,रमेश दुबे एवं नेतराम बंजारे तथा स्टाफ मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभास तिवारी, जयशंकर, कमलेश, राजेश यादव एवं ड्राईवर जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे हैं।

इन पर हुई कार्रवाई…
1. सम्पतिया बाई पति भक्ति राम
साकिन चंगोरी थाना कोटा से 20 लीटर महुआ शराब तथा 60kg महुआ लहान
2. अजय वर्मा पिता गीतन वर्मा
साकिन जलसो थाना कोनी से 10 लीटर महुआ शराब तथा 120 kg महुआ लहान
3. हिरालाल पिता देवहरन साकिन
बेलपान थाना पचपेड़ी से 7 लीटर महुआ शराब बरामद
4.विनोद साहू पिता धन्नू साहू निवासी जरौंधा थाना तखतपुर से 6.12लीटर देशी शराब
5.ग्राम जलसो थाना रतनपुर से 35 लीटर महुआशराब तथा 690 kg महुआ लहान तथा ग्राम डिण्डोल धुमा थाना कोर्ट के से 20लीटर महुआ शराब एवं 2500किलोग्राम लहान बरामद जप्त लवारिस प्रकरण क़ायम किया गया!
प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज किये जाकर आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया|
जमानतीय प्रकरण-01
1.रमेश पांडे कोदूप्रसाद पांडे नि.जरेली
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
