बिलासपुर, मई, 20/2025
सकरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा चोर… हाइवे में लगे रेलिंग की करते थे चोरी… ई रिक्शा और लोहे के रेलिंग जप्त…
सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से 24 घण्टे के अंदर चोरो को गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए युवकों द्वारा नेशनल हाईवे में सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के रेलिंग को चोरी कर बेच देते थे। पकड़े गया युवकों के कब्जे से ई-रिक्शा एवं लोहे के रेलिंग पाईप जिसकी कीमत करीब 30 हजार रूपये को हैं बरामद किया गया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सोमावर को कठाकोनी निवासी शुभम साहू पिता रामचंद साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अनिल बिल्डकॉम में सुरपवाईजर का काम करता है, उनके फर्म के द्वारा एनएच 130 बिलासपुर मुंगेली मार्ग में लोहे का रेलिंग लगाया गया है जिसमें से कानन पेण्डारी के पास लगभग 05 क्विंटल लोहे रेलिंग पाईप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसकी कीमत 30 हजार रूपये है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की गई और चोरो को तत्काल गिरफ्तार करने टीम गठित कर मुखबिर फैलाए गए। मुखबीर की सूचना पर सकरी के रहने वाले संदेही योगेन्द्र कुमार तिवारी पिता स्व नारायण प्रसाद तिवारी को थाना तलब कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी विकाश बंजारे एवं शेखर यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियो के निशान देही पर ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 बीयू 0453 में भरा चोरी का रेलिंग पाईप जिसकी कीमत 30 हजार रूपये जप्त किया गया । सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से 24 घंटे के अंदर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया किया गया । इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि हेमंत आदित्य, प्र.आर लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेन्द्र राजपूत, आर-सुमंत कश्यप, अनुप नेताम का विशेष योगदान रहा।

चोरी के आरोप में पकड़े वह युवक…
01-योगेन्द्र कुमार तिवारी पिता स्व नारायण प्रसाद तिवारी उम्र 32 वर्ष साकिन नया बाजार सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर,
02-विकाश बंजारे पिता सुखनंदन बजांरे उम्र 19 वर्ष साकिन बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर,
03-शेखर यादव पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष साकिन बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
