• Sun. Sep 8th, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

एक ही प्रदेश जिसके 5 उप मुख्यमंत्री और तीन राजधानियां..3 राजधानियों को लेकर मचा है बवाल.. वाय एस जगनमोहन रेड्डी हैं मुख्यमंत्री..

शशि कोंन्हेर

दक्षिण के संम्पन्न राज्यों में से एक आंध्रप्रदेश में इस समय बवाल मचा हुआ है। यहां के युवा मुख्यमंत्री और वाय एस आर कांग्रेस के सुप्रीमो जगनमोहन रेड्डी इस राज्य को देश का सबसे अनूठा और अग्रणी राज्य बनाने की जिद में आड़े हुए हैं। हैदराबाद के एक तरह से तेलंगाना राज्य के हवाले हो जाने के बाद जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के लिए नई राजधानी के निर्माण का बीड़ा उठाया है। वे प्रदेश में सत्त्ता का विकेंद्रीकरण करने के नाम पर एक साथ तीन शहरों को आंध्र की राजधानी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम को आंध्र की एक्जीक्यूटिव केपिटल और नये विकसित हो रहे शहर अमरावती को लेजिस्लेटिव केपिटल और करनूल को प्रदेश की ज्यूडिशियल केपिटल बनाने का निर्णय लिया है। मतलब इस एक राज्य की 3 राजधानियां होंगी। मतलब विशाखापत्तनम में राज्य का सचिवालय(एक्जीक्यूटिव केपिटल )होगा। अमरावती में राज्य की विधानसभा(लेजिस्लेटिव केपिटल) होगी। और करनूल राज्य की (ज्यूडिशियल केपिटल) न्यायधानी होगी। प्रदेश में ये तीनो राजधानियां बनाने का बिल(विधेयक) इस समय विधानसभा से पारित ही चुका है।हालांकि इसे लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त विरोध और बवाल मचा हुआ है। लेकिन जगनमोहन रेड्डी पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा ऐसा नही लगता।
इसके पहले भी मंत्रिमंडल गठन के समय जब जगनमोहन रेड्डी ने अपनी सरकार में पांच पांच उप मुख्यमंत्री बनाये तब भी उनका काफी मजाक बनाया गया । लेकिन रेड्डी को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने सर्वश्री(1)पिल्ली सुभाषचंद्र बोस(2)के नारायण स्वामी(3)अल्लाकाली कृष्णा श्रीनिवास(4)पुष्पेश रिवानी और(5) अमजद बसा शेख इन पांचों नेताओ को आंध्र का उप मुखतमंत्री बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। श्री रेड्डी के इस रवैये से लगता है कि आंध्र को 5 उप मुख्यमंत्री देने के बाद अब मुख्यमंत्री श्री जगन मोहन रेड्डी आंध्र को तीन तीन राजधानियां भी देने जा रहे हैं। अब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो करते रहें।

भाजपा सदस्यता अभियान : विधायक, सांसद सहित पार्टी पदाधिकारियों को भी दिया गया लक्ष्य… अचीवर करेंगे मुख्यमंत्री संग डिनर… बूथों को सशक्त बनाने एक प्रभावी माध्यम है सदस्यता, मिल कर करेंगे लक्ष्य पूरा-सुशांत…
बलौदा बाजार घटना : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से कांग्रेस संगठन और विधायक दल आक्रोशित… कोटा विधायक अटल ने साय सरकार पर उठाए सवाल… अपनी नाकामी छिपाने विपक्ष को कर रही परेशान…
नर्मदा एक्सप्रेसवे को रतनपुर कोरिडोर से जोड़ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलें मंत्री तोखन साहू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed