बिलासपुर, जून, 03/2025
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, खारंग नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते 7 वाहन जप्त….
खनिजो के अवैध उत्खनन परिवहन पर 07 वाहन जप्त…
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार 3 जून को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एंव चोरहादेवरी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जहाँ चोरहादेवरी,गढ़वट व सरवन देवरी क्षेत्र अंतर्गत खारंग नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उतखनन कर परिवहन करते पाये गए 06 ट्रेक्टर वाहन एंव ईट का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर वाहन कुल 07 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर को सुरक्षार्थ किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
