बिलासपुर // तहसीलदार कोर्ट से शिब्या बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को बड़ा झटका लगा है। तहसीलदार ने उस कांपलेक्स के निर्माण पर रोक लगा दी है, जिसका राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर 15 डिसमिल जमीन को 24 डिसमिल बढ़वा लिया गया था। तहसीलदार ने दस्तावेज के साथ 28 जनवरी को अपने कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।

www.newslook.in ने अपने 19 जनवरी के अंक में राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर जमीन का रकबा बढ़वाने का खुलासा किया था। इसमें बताया गया था कि उमाशंकर अग्रवाल व उनकी मां ने 1987 में पटवारी हल्का नंबर 21/35 के अंतर्गत तीन टुकड़ों में खसरा नंबर 1487/1, 1487/6 और 1487/9 रकबा क्रमश: 5-5 डिसमिल जमीन खरीदी थी। उमाशंकर अग्रवाल के नाम पर दो टुकड़े 5-5 डिसमिल यानी 10 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री हुई। उनकी मां के नाम पर 5 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री हुई। 1998 में उमाशंकर ने इस जमीन का डायवर्सन कराने के लिए आवेदन किया। यहीं से रकबा बढ़ाने का खेल भी शुरू हुआ। राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर उमाशंकर व उनकी मां ने तीनों टुकड़ों को 5-5 डिसमिल बताया और वर्गफीट में खेल करते हुए 35 बाई 70, 35 बाई 70 और 35 बाई 70 उल्लेख किया। उस समय बिलासपुर जिले में पदस्थ डायवर्सन अधिकारियों ने उमाशंकर का भरपूर साथ दिया और दस्तावेज की जांच किए बिना ही डायवर्सन कर दिया। इस तरह से प्रत्येक टुकड़े में 3-3 डिसमिल जमीन अधिक का डायवर्सन हो गया। इस बीच उनकी मां का निधन हो गया। अलबत्ता, उमाशंकर ने मां के नाम पर दर्ज 5 डिसमिल जमीन की फौती उठा ली। इस तरह से उमाशंकर के नाम पर 15 डिसमिल जमीन दर्ज हो गई। तब से 2017 तक उमाशंकर के नाम पर डायवर्टेड भूमि कुल 15 डिसमिल जमीन थी। उमाशंकर अग्रवाल ने 2017 में फिर एक खेल खेला। इस बार उसने 1998 में रची गई साजिश को अमलीजामा पहनाने तहसीलदार के कोर्ट में आवेदन किया। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार उसने डायवर्सन के आधार पर भूमि का रकबा दुरुस्त करने तहसीलदार को आवेदन दिया। यानी कि 35 बाई 70, 35 बाई 70, 35 बाई 70 के हिसाब से राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करने कागजात चलाया। तहसीलदार ने डायवर्सन को आधार बनाते हुए उसके रकबे में तीन-तीन डिसमिल जमीन और दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। मंगलवा पटवारी ने तहसीलदार के आदेश का पालन करते हुए 15 डिसमिल जमीन को बढ़ाकर 24 डिसमिल उमाशंकर के नाम पर चढ़ा दिया। कुछ महीने पहले उमाशंकर ने यह जमीन शिब्या बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक राकेश शर्मा और सरिता शर्मा को बेच दी, जिस पर शिब्या बिल्डर्स ने कांपलेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। मीडिया में जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार तुलाराम भारद्वाज ने एक्शन लिया और 21 जनवरी को आदेश जारी करते हुए इस जमीन पर हो रहे निर्माण पर 28 जनवरी तक रोक लगा दी है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
