बिलासपुर, जून, 23/2025
सकरी पुलिस ने चंद घण्टो में पकड़ा चोर… चोरी का सामान बरामद…
सकरी पुलिस ने एक चोरी के मामले में आरोपी सुभाष सतनामी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए 14 बंडल तार, पुटटी मिक्सर मशीन, ब्लेंडर मशीन और 5 स्टील के नल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 52,000 रुपये है।
प्रार्थी प्रशांत कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान से उक्त सामान चोरी हो गया था।वह शिव शक्ति नगर घुरू में अपने स्वयं का मकान निर्माण करा रहा है। 20 जून को अपने निर्माणाधीन मकान मे वायरिंग एवं पुटटी का काम कराने के लिय 14 बंडल वायर, 01 नग पुटटी मिक्चर मशीन, 01 नग ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल लाकर रखा था। शांम को अपने मकान में तराई करने गया तो देखा कि घर के कमरे का ताला टुटा हुआ, दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे सामान नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जानकारी के बाद चोर को पकड़ने टीम गठित कर मामले की विवेचना दौरान संदेही सुभाष सतनामी से पूछताछ किया गया । आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया । आरोपी के मेमोरण्ड के आधार पर चोरी गए मशरूका 14 बंडल तार, 01 नग पुटटी मिक्चर मशीन, 01 नग ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल कीमती 52000 रूपये जप्त किया गया । सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से एफआईआर दर्ज होने के चन्द घण्टो के अंदर आरोपी को गिरफतार कर चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर रवि कुमार लहरे, आर- सुमन कश्यप, अमित पोर्ते, आशीष शर्मा, विनेन्द्र कौशिक की भूमिका अहम रही ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
