नई दिल्ली/बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2025
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट…
भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री एवं देश के सबसे युवा कैबिनेट सदस्य किंजरापु राममोहन नायडू से केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में मुलाकात हुई।
भेंट के दौरान बिलासपुर हवाई अड्डे से संचालित उड़ान सेवाओं के विस्तार और सुचारू संचालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान में बिलासपुर से उड़ान सेवाएं सप्ताह में 5 दिन संचालित की जा रही हैं, जबकि पूर्व में यह सेवा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध थी।

तोखन साहू ने नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि बिलासपुर क्षेत्र की बढ़ती यात्री मांग, औद्योगिक गतिविधियों, छात्रों और व्यापारिक समुदाय की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़ान सेवाओं को पुनः दैनिक संचालन (Daily Operations) के रूप में बहाल किया जाए।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने तोखन साहू द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
