बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2025
स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ ‘रन फॉर स्वदेशी’ मैराथन का आयोजन — केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर प्रेरक आयोजन…
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री (भारत सरकार) तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू के 56वें जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष कार्यक्रम ‘रन फॉर स्वदेशी’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन फाउंडेशन फॉर एनर्जी कंज़र्वेशन एंड क्लाइमेट चेंज द्वारा किया जा रहा है एवं जीवन संस्कार सेवा समिति सहयोगी संस्था के रूप में इस कार्यक्रम से जुड़ी है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं सतत जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं, नागरिकों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपेक्षा की गई है।
मैराथन का प्रारंभ सुबह 5:00 बजे CMD ग्राउंड से होगा तथा मार्ग अग्रसेन चौक – सत्याम चौक – राजेंद्र नगर चौक – नेहरू चौक – रिवर व्यू रोड तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण रखे गए हैं। पहले 1000 पंजीकृत प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रत्येक के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं — प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹11,000। इसके अतिरिक्त 25 प्रतिभागियों को ₹1,100 के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
तोखन साहू के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर (मंगलवार), दोपहर 3:00 बजे
संपर्क: 6266336463 | 8770874662 | 9329525307

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
