रायपुर/बिलासपुर, 13/2025
त्योहारी मांग और वैश्विक संकेतों से चमका सोना-चांदी बाजार, कमल सोनी बोले — “तेजी बरकरार, पर सावधानी जरूरी”
रायपुर/बिलासपुर। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग के चलते राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के सराफा बाजारों में आज सोना और चांदी दोनों के भावों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों और उपभोक्ताओं के बीच जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है, वहीं विशेषज्ञों ने ऊंचे स्तरों पर नई खरीदारी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि वैश्विक बाजारों में बढ़ती अस्थिरता और अमेरिका-चीन तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोना-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की अटकलों ने भी इस तेजी को और बल दिया है।
त्योहारी मांग ने बढ़ाई रौनक
दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों की आहट से स्थानीय बाजारों में भी खरीदारी बढ़ी है। ज्वेलर्स के अनुसार, उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग से इन्वेंट्री में कमी आई है, जिससे दामों में मजबूती बनी हुई है। चांदी में भी शॉर्ट कवरिंग के चलते तेज़ी का रुख बना हुआ है।
कमल सोनी बोले — “₹12,75,00 के पार ब्रेकआउट से मजबूत तेजी के संकेत”
कमल सोनी ने कहा, “₹12,75,00 प्रति 10 ग्राम के ऊपर सोने का ब्रेकआउट मजबूत तेजी का संकेत है, लेकिन निवेशकों को इस ऊँचाई पर सावधानी बरतनी चाहिए। वर्तमान स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि कल विश्व मानक दिवस पर आमंत्रित सराफा एसोसिएशन के लिए ये सुनहरा मौका है जब भारतीय मानक ब्यूरो व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की एक साथ उपस्तिथि में मंच पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन को अपने विचार रखने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा निश्चित हमारे व्यापार की पूरी बात रखने पर हमें पूर्ण आशा है कि हमे व्यापारिक लाभ मिलेगा…।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सराफा व्यापारियों के लिए यह तेजी मुनाफे से ज्यादा चिंता का विषय बन गया है। बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के ऑनलाइन और बड़े पैमाने पर अनर्गल और निराधार झूठे प्रलोभन देकर आमजन को भ्रमित कर सराफा व्यापार में दखल देने से छोटे और पुश्तैनी व्यापारियों के अस्तित्व को चुनौती दी है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कल, 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेगा।
तकनीकी स्तर — रायपुर स्पॉट मार्केट (छत्तीसगढ़)

धातु सपोर्ट स्तर रेज़िस्टेंस स्तर
सोना (₹/10 ग्राम) ₹12,00,00 – ₹11,50,00 ₹12,75,00 – ₹13,15,00
चांदी (₹/किलो) ₹1,43,000 – ₹1,37,000 ₹1,58,000 – ₹1,62,000
एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया…
हम चाहते हैं कि राज्य सरकार पारंपरिक सराफा व्यापार को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करे। बड़ी कंपनियों के अनुचित वर्चस्व और असमान प्रतिस्पर्धा से स्थानीय व्यापारियों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात में उठेंगे ये प्रमुख मुद्दे…!
पारंपरिक सराफा व्यापार को संरक्षण नीति में शामिल करने की मांग
राज्य में स्वर्ण आभूषण व्यापार के लिए एक स्वतंत्र नीति का गठन
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा मूल्य हेराफेरी और अनुचित प्रतिस्पर्धा की रोकथाम
प्रदेश के छोटे व्यापारियों के लिए ब्याजमुक्त ऋण सुविधा

तेजी के बीच सावधानी का समय…
जहां एक ओर वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी की कीमतों में तेजी निवेशकों के लिए अवसर के संकेत दे रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर यह छोटे व्यापारियों के लिए संघर्ष का दौर साबित हो रही है।
छत्तीसगढ़ जैसे पारंपरिक बाजारों में जब सोने की चमक बढ़ती है, तो उसके साथ स्थानीय चिंता भी बढ़ जाती है।
कल 14 सितंबर को मुख्यमंत्री से होने वाली मुलाकात इस बात को तय करेगी कि प्रदेश सरकार इस परंपरागत उद्योग की रक्षा के लिए क्या कदम उठाती है
उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए सलाह
त्योहारी खरीदारी के मद्देनज़र उपभोक्ताओं को जल्दबाजी में ऊंचे दामों पर खरीदारी से बचने और बाजार में स्थिरता आने का इंतज़ार करने की सलाह दी जा रही है। वहीं ज्वेलर्स का कहना है कि मौजूदा तेजी से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोने की खरीद में उत्साह बढ़ा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
