बिलासपुर, अक्टूबर/ 16/2025
दो दिनों में 8 वाहन जब्त: बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दो दिनों में विभागीय टीम ने 8 वाहनों को जब्त करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
खनिज विभाग के उप संचालक (खनिज प्रशासन) किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किशोर गोलघाटे ने बताया कि 15 अक्टूबर को खनिज अमले ने कुदुदंड, मंगला, पाटबाबा और लोखड़ी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंगला-पाटबाबा क्षेत्र में बिना वैध अभिवहन पास के रेत और मिट्टी ईंट से लदे 4 ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों को पुलिस थाना सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार 16 अक्टूबर को कोनी, निरतु, सकरी, रतनपुर और गढ़वट क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। गढ़वट क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन पकड़े गए, जिन्हें पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
