बिलासपुर, दिसंबर, 04/2025
बालको सेक्टर-6 में जी-9 आवासीय प्रोजेक्ट पर रोक: अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल, डीएफओ ने दिया निर्माण बंद करने का आदेश…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बालको के सेक्टर-6 स्थित प्रस्तावित बहुमंजिला जी-9 आवासीय प्रोजेक्ट पर निर्माण संकट गहरा गया है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा पखवाड़ा पहले किए गए भूमिपूजन के बाद भी निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। इसी बीच पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर कोरबा डीएफओ ने परियोजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि प्रोजेक्ट की अनुमति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उनके अनुसार राजस्व नियमों, पर्यावरणीय कानूनों, वन संरक्षण अधिनियम, नगर नियोजन अधिनियम और लोक मार्ग अवरोधन से जुड़े प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएफओ प्रेेमलता यादव ने 1 दिसंबर को आदेश जारी कर बालको प्रबंधन और निर्माण एजेंसी आलुवालिया कंपनी को तत्काल निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आरोपों की विस्तृत जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जी-9 प्रोजेक्ट पर रोक लगने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
