बिलासपुर, फरवरी, 18/2026
बिलासपुर इतिहास की सबसे बड़ी लूट पर सराफा संघ ने भरी हुंकार… दोषियों को सज़ा दिलाकर ही लेंगे दम- कमल सोनी..
सराफा एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी को आई.जी. राम गोपाल गर्ग ने फोन पर दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन…
शहर के सरकंडा क्षेत्र में हुई अब तक की सबसे बड़ी लूट की वारदात के बाद सराफा कारोबारियों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर ज्वेलर संतोष तिवारी पर हुए हमले और सोना-चांदी से भरी कार लूट की घटना ने पूरे व्यापारी वर्ग को झकझोर कर रख दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने तत्काल पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा। उन्होंने रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग से फोन पर विस्तृत चर्चा कर घटना की पूरी जानकारी साजा की श्री सोनी देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और जांच की प्रगति पर नजर बनाए रखी।
आईजी ने घायल व्यापारी संतोष तिवारी के स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ले रहे है । कमल सोनी ने कहा कि यह घटना बिलासपुर के इतिहास की सबसे बड़ी लूट की वारदात है, जिसने व्यापारी समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा हमें हमेशा की तरह बिलासपुर पुलिस पर पूरा विश्वास है। जिस तरह पूर्व में भी पुलिस ने गंभीर मामलों का खुलासा किया है, उसी तरह इस मामले में भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय से जुड़े लोगों में भय का वातावरण नहीं रहना चाहिए। सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कमल सोनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल संतोष तिवारी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और जल्द अपने व्यवसाय में लौटें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सराफा एसोसिएशन अपने साथी व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस घटना के बाद शहर के व्यापारिक संगठनों ने भी एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/02/2026बिलासपुर इतिहास की सबसे बड़ी लूट पर सराफा संघ ने भरी हुंकार… दोषियों को सज़ा दिलाकर ही लेंगे दम- कमल सोनी..
बिलासपुर18/02/2026लापरवाही बनी काल: बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंदा, मां-बेटी की मौत
Uncategorized17/02/2026ज्वेलर पर हथौड़ी से हमला,, सोना-चांदी से भरी कार लूटकर फरार,, इलाके में सनसनी
Uncategorized15/02/2026शिव आराधना के साथ मानवता की सेवा: युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान…सड़क सुरक्षा का भी संदेश, युवाओं को मिले हेलमेट…
