बिलासपुर, फरवरी, 18/2026
लापरवाही बनी काल: बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंदा, मां-बेटी की मौत…
मस्तूरी। बुधवार सुबह मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छह माह की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव के साथ बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे वे मस्तूरी थाना अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 08 W 1435) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे मां और मासूम बेटी आ गईं। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लापरवाही और बदहाल सड़कें बन रहीं जानलेवा
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम हो गया है, खासकर भारी वाहनों के चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी लगातार हादसों को न्योता दे रही है। वहीं, जयरामनगर मोड़ के पास सड़क की खराब स्थिति और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सड़क सुधार एवं सख्त यातायात नियंत्रण की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
