रायपुर, अप्रैल, 16/2026
ब्रेकिंग : भीषण गर्मी का असर,, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समय से पहले छुट्टी का ऐलान,, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगी छुट्टी…
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है।
पहले जहां गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित थीं, वहीं अब इसे संशोधित करते हुए 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक लागू कर दिया गया है।
सरकार ने यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया था।
हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। शिक्षकों के लिए पूर्व में जारी निर्देश यथावत रहेंगे।
राज्य शासन के इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, वहीं भीषण गर्मी के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
