बिलासपुर, अप्रैल, 24/2026
देर रात घर में घुस 2 भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग.. नकाबपोश हमलावरों ने चलाई गोली… एक की मौके पर मौत… पुलिस जांच में जुटी…
बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में देर रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1 बजे तीन नकाबपोश हमलावर घर में घुसे और सो रहे आयुष कश्यप तथा आशुतोष कश्यप पर अचानक गोली चला दी। गोली लगने से आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
