बिलासपुर, अप्रैल, 25/2026
रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
बिलासपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के स्पष्ट निर्देश पर आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन चेकिंग और रेड की कार्रवाई लगातार जारी है।
इस अभियान के तहत जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 250 आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ये वे आरोपी हैं जो पहले अवैध हथियार, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस द्वारा इनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और हर गतिविधि का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।
पुलिस ने उन अपराधियों की भी सूची तैयार की है जो पहले खनिज माफिया, ड्रग माफिया, भू माफिया और शराब तस्करी गिरोहों से जुड़े रहे हैं। अब उनकी वर्तमान गतिविधियों की पुनः जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त और अवैध हथियार रखने वाले 80 व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और BNSS के तहत कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चिन्हित अपराधी यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए, तो उनके खिलाफ सामान्य कार्रवाई नहीं बल्कि संगठित अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान औपचारिकता नहीं, बल्कि जिले में अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
