बिलासपुर, अप्रैल, 30/2026
ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: IPL–लूडो के नाम पर करोड़ों का खेल, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार…
बिलासपुर। सकरी पुलिस को बीट सिस्टम के जरिए बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लूडो और IPL क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को ओम स्पेस कॉलोनी, सकरी में दबिश देकर की गई।
पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना राहुल छाबड़ा है, जो पहले भी सट्टा मामलों में संलिप्त रहा है। यह गिरोह विभिन्न राज्यों से जुड़े नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपियों के मोबाइल की जांच में 2 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
जप्त सामग्री में शामिल…
21 मोबाइल फोन
3 लैपटॉप
13 एटीएम कार्ड
8 पासबुक
एक क्रेटा कार (MP 18 ZB 8565)
गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों के युवक शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और संगठित अपराध के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बैंक खातों की जांच जारी…
पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की गहन जांच कर रही है और अन्य राज्यों में जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टे के बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि सट्टा कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
