बिलासपुर, मई, 03/2026
बढ़ते क्राइम ने छीनी शहर की शांति,, न्यायधानी में हत्या की खौफनाक वारदात,, भाई को बचाने पहुँचे युवक की चापड़ से मर्डर,, 5 हिरासत में …
बिलासपुर। जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में नजर आ रही है। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन हो रही मारपीट, लूट और हत्या की वारदातें यह संकेत दे रही हैं कि अपराधियों में कानून का डर कम होता जा रहा है। दिनदहाड़े सड़कों पर मारपीट, हत्या और धमकी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। कभी शांत और सुरक्षित माने जाने वाला बिलासपुर, बढ़ते अपराधों के कारण अब ‘क्राइम सिटी’ की छवि की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
शहर में बढ़ते अपराधों के बीच एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक में मामूली विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि बीच-बचाव करने पहुँचे एक युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव (22 वर्ष), निवासी मोपका गुड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब मोपका चौक में उसके चचेरे छोटे भाई ओमप्रकाश यादव (16 वर्ष) का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया और करीब पांच आरोपियों ने मिलकर ओमप्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अपने भाई को पिटता देख अभिषेक मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों का गुस्सा इस कदर बढ़ चुका था कि उन्होंने अभिषेक को ही निशाना बना लिया। इसी दौरान एक आरोपी ने चापड़ से अभिषेक के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
इधर, जान बचाकर भागे ओमप्रकाश का पीछा करते हुए आरोपी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। वह किसी तरह चौकी में घुसकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आरोपियों की इस दुस्साहसिक हरकत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घायल अभिषेक को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन और करीब 50-60 स्थानीय लोगों ने सरकंडा थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर एएसपी (शहर) और सीएसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
