विलासपुर, मई, 03/2026
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा शर्बत वितरण एवं देहदान-नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न…
बिलासपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बिलासपुर द्वारा राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर परिसर में शर्बत वितरण के साथ-साथ देहदान एवं नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति की सभी सम्मानित सदस्यों ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को गर्मी में शीतल शर्बत वितरण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही देहदान और नेत्रदान के सामाजिक एवं मानवीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि मृत्यु के उपरांत किया गया एक छोटा सा दान कई जीवन बचा सकता है और अंधकार में जीवन जी रहे लोगों को नई रोशनी दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने जागरूकता पोस्टर के माध्यम से लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समिति का उद्देश्य समाज में देहदान एवं नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्या : अध्यक्ष मधु बगड़िया, रेखा सिंघानिया, सीमा चौधरी, सपना अग्रवाल, प्रीतो बुधिया, शारदा सिंगल, ज्योति अग्रवाल, पूनम मित्तल, खुशबू अग्रवाल।
समिति ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर समाज सेवा में अपना योगदान दें।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
