बिलासपुर, मई, 04/2026
बंगाल की जीत पर बिलासपुर झूमा,, सराफा एसोसिएशन ने बांटी झालमुड़ी,, विजय उत्सव के साथ जनसेवा भी वाटर कूलर लगाकर दी राहत…
बिलासपुर। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। इसी कड़ी में बिलासपुर के सदर बाजार स्थित श्याम प्लाजा में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन द्वारा जीत का अनोखे अंदाज में जश्न मनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में सराफा एसोसिएशन की टीम ने आम लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर खुशी साझा की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल में झालमुड़ी का स्वाद लिया था, जिसके बाद इसे जीत से जोड़कर प्रतीकात्मक रूप से जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और झालमुड़ी का आनंद उठाया।
वहीं, अन्य राज्यों के नतीजों में असम में भाजपा ने फिर से जीत दर्ज की है, जबकि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह परिणाम जनता के भरोसे और बदलाव की चाह का प्रतीक है।

शहर में दिखा जश्न का माहौल
भाजपा की इस जीत पर देशभर के साथ-साथ बिलासपुर में भी उत्सव का माहौल देखा गया। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सदर बाजार में दोपहर के समय सराफा एसोसिएशन ने झालमुड़ी बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्याम प्लाजा में आमजनों के लिए वाटर कूलर भी स्थापित किया। राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने की यह पहल लोगों के लिए राहत भरी साबित हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि “जिस तरह 1947 में देश आजाद हुआ था, उसी तरह आज बंगाल की जनता को भी बदलाव का अवसर मिला है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत है। पहली बार लोग बिना किसी भय के मतदान करने निकले और भाजपा को समर्थन दिया। इस आयोजन ने न केवल राजनीतिक जीत का उत्सव मनाया, बल्कि सामाजिक सरोकारों के साथ जनसेवा का संदेश भी दिया।

Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
