बिलासपुर मई, 05/2026बिलासपुर में ‘नकली एवरेस्ट मसाला’ का भंडाफोड़! लाखों का माल जब्त, बड़े नेटवर्क की आशंका… जांच जारी
बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार इलाके में नकली ‘एवरेस्ट’ मसाले के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर दबिश देते हुए लाखों रुपए मूल्य का संदिग्ध मसाला जब्त किया है।
यह कार्रवाई व्यापार विहार स्थित बालाजी मूवर्स एंड पैकर्स में हुई है, जहां कथित तौर पर नकली ब्रांडेड मसालों का स्टॉक रखा गया था। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और मसाले जब्त किए हैं, जिनकी गुणवत्ता और असलियत की जांच जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर नजर आ रहा है और इसमें बड़े नेटवर्क की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एसडीएम मनीष साहू
प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
