बिलासपुर, मई, 03/2026
रंजिश में युवक पर कैंची से जानलेवा वार,, क्रिकेट टीम में सलेक्शन बनी वजह…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में क्रिकेट टीम की आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर कैची से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रवि कुमार सोनी निवासी आरएसके एकेडमी के पास, महामाया चौक सरकंडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अनुभव सोनी 20 वर्ष क्रिकेट खिलाड़ी है और वर्ष 2025 में उसका चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ था। इसी बात को लेकर टीम के कप्तान राज पाली उससे रंजिश रखता था। घटना 1 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है, जब अनुभव सोनी अपने भाई के साथ घूमने निकला था और दोस्त असद खान के पास रुक गया। इसी दौरान आरोपी राज पाली ने फोन कर उसे आरएसके एकेडमी के पास बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद राज पाली और रिशु ठाकुर ने उसे गंदी अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर राज पाली ने अपने पास रखी कैची से अनुभव के बाएं आंख और गले के पास वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल प्रथम अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले में आरोपी राज पाली और रिशु ठाकुर के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
