बिलासपुर, मई, 12/2026
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू… पार्षद के 1, सरपंच 2 और 16 पंच पदों के लिए होंगे उप चुनाव…
बिलासपुर। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के सोमवार से नामांकन पत्र लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी तथा 21 मई तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद 1 जून 2026 को मतदान संपन्न होगा।
नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र जिला कलेक्टोरेट के भू-तल स्थित कक्ष क्रमांक 25 में स्वीकार किए जाएंगे। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। पार्षद चुनाव के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. ज्योति पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि पंचायत चुनावों के लिए संबंधित तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड 29 के एक पार्षद पद, 2 सरपंच तथा 16 पंच पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। रिक्त सरपंच पदों में विकासखंड मस्तुरी के केंवटाडीह (भूतहा) एवं विकासखंड बिल्हा के मानिकपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। केंवटाडीह में पूर्व निर्वाचित सरपंच पंचराम गोड़ के आकस्मिक निधन के कारण पद रिक्त हुआ है, जबकि मानिकपुर में पूर्व पंचायत चुनाव के दौरान एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने से पद खाली है।16 पंच पदों के लिए होने वाले चुनावों में बिल्हा विकासखंड के 3, मस्तुरी के 6 तथा कोटा विकासखंड के 7 पद शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। चुनाव प्रचार के लिए रैली, जुलूस एवं लाउडस्पीकर अनुमति प्रदान करने हेतु एसडीएम एवं तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
