बिलासपुर, मई, 13/2026
बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
बिलासपुर। शहर में पेट्रोल डीजल का संकट गहराने लगा है शहर के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके है। कई प्रमुख इलाकों में पेट्रोल नहीं मिल रहा है । जो पंप खुले है उनमें पेट्रोल भरवाने लंबी कतारें देखने को मिल रही है। शहर में पेट्रोल डीजल संकट का अब असर दिखने लगा है ऐसा लग रहा आगे भी कई दिनों तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाएगी। जानकारी के अनुसार डिपो से पेट्रोल पंपों को सामान्य से कम सप्लाई मिल रही है। रोजाना पंप ने जितने की आपूर्ति होती है उस से कम की सप्लाई डिपो से हो रही। रोजाना आने वाले टैंकर की सप्लाई भी अब हफ्ते में 2/3 बार ही हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि यदि सप्लाई व्यवस्था जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
अमेरिका ईरान युद्ध के बाद से ही देश में पेट्रोल डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है यहां भी अभी पेट्रोल डीजल की किल्लत होने लगी शहर के कई पेट्रोल पंप बंद पड़े है। जिसकी वजह से नागरिकों को भटकना पड़ रहा है। 2 दिन पहले ही पीएम मोदी ने भी आमजन से पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करने की अपील की है।
वही देखा जाए तो पेट्रोल पंप के संचालकों का कहना है कि शहर में पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है जबकि कई पंप ड्राई पड़े हुए है और कई में सप्लाई कम है। लेकिन पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सप्लाई में थोड़ी दिक्कत हो रही है। कुछ ऐसे पंप है जहां पेट्रोल डीजल का स्टॉक है वहां ग्राहकों की भीड़ हो जा रही है कुछ पंप में लिमिट में पेट्रोल डीजल देने की भी बात सामने आई है। कार में पेट्रोल 10/15 लीटर तो डीजल 20 लीटर दिया जा रहा वही बाइक स्कूटी में अधिकतम 5 लीटर ही दिया जा रहा है। इस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में भी पेट्रोल डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। हालांकि पेट्रोल पंप एसोसिएशन का कहना है कि कंपनियों की ओर से लिमिट तय करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन सीमित स्टॉक के चलते पंप संचालक अपने स्तर पर नियंत्रण कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
