बिलासपुर, मई, 16/2026
सिम्स हंगामा : अंदर जाने पर रोका तो भड़के हिंदुवादी नेता,, सिम्स अस्पताल के NICU के बाहर गालीगलौज और हंगामे का आरोप ? वीडियो वायरल…
बिलासपुर। सिम्स हॉस्पिटल के संवेदनशील एनआईसीयू वार्ड के बाहर शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठन से जुड़े बताए जा रहे राम सिंह का ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ गालीगलौज और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरे विवाद की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में उस समय साफ-सफाई का काम चल रहा था। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड मनीष कश्यप ने कुछ लोगों को जूते पहनकर अंदर जाने से रोकते हुए थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। इसी बात पर राम सिंह भड़क गए और अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड के बाहर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ युवक को शांत कराने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपना रसूख दिखाता रहा। विवाद के दौरान वहां महिलाएं भी मौजूद थीं, जिनके सामने ही गालीगलौज और धमकी दी गई।
वायरल वीडियो में राम सिंह को ऊंची आवाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “नौकरी कर रहे हो, नौकर जैसे रहो…डीन और स्वास्थ्य मंत्री के साथ आऊंगा तो पैर छुओगे।” घटना के दौरान मौजूद एक नर्स ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।
ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनीष कश्यप का कहना है कि उन्होंने केवल अस्पताल के नियमों का पालन करवाने के लिए लोगों को रोका था, लेकिन इसके बाद उन्हें धमकियां दी गईं और अभद्र व्यवहार किया गया।
वहीं, राम सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहले गार्ड ने उनके साथ गलत व्यवहार और अभद्रता की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा।
सिम्स अधीक्षक लखन सिंह…
सिम्स प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल एक संवेदनशील स्थान है, जहां मरीजों की सुरक्षा और उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन अस्पताल परिसर में हुए इस हंगामे और वायरल वीडियो को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
