बिलासपुर, मई, 17/2026
नकली कारोबार पर मर्चेंट एसोसिएशन सख्त,, दोषी व्यापारियों को संगठन से बाहर करने की चेतावनी,, नकली सामान के स्रोत तक पहुंचे प्रशासन,, करे कड़ी कार्रवाई…
बिलासपुर। व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन ने हाल ही में व्यापार विहार क्षेत्र में नकली और मिलावटी सामान मिलने के मामलों को लेकर व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन ने साफ तौर पर कहा कि वह शासन-प्रशासन की कार्रवाई के साथ खड़ा है और मिलावटी व नकली सामान बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार विहार के अधिकांश व्यापारी ईमानदारी और नियमों के तहत व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ज्यादा मुनाफे के लालच में गलत गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों का किसी भी स्थिति में समर्थन नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन के अनुसार बाजार की लगभग 95 प्रतिशत दुकानें नियमों का पालन करते हुए कार्य कर रही हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि कार्रवाई केवल नकली सामान जब्त करने तक सीमित न रहे, बल्कि उन ठिकानों का भी पता लगाया जाए जहां ऐसे नकली और मिलावटी सामान तैयार किए जाते हैं तथा उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

संगठन का कहना है कि मिलावटी सामान आमजन के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है और ऐसे लोगों पर सख्ती से रोक लगाना बेहद जरूरी है।
मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने कहा कि संगठन शासन-प्रशासन को पूरा सहयोग देगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई व्यापारी नकली या मिलावटी सामान बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त कर उसे संगठन से बाहर कर दिया
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
