बिलासपुर, मई, 25/2026
भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने तिफरा स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब कुछ कार्यकर्ता गेट फांदने के लिए बाउंड्री वॉल पर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ती देख विभाग ने मुख्य गेट खोल दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार तक पहुंच गए।
गेट खुलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नौतपा की भीषण गर्मी के बीच कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है। बार-बार बिजली बंद होने से पेयजल संकट गहराने लगा है, वहीं भीषण गर्मी में घरों, दुकानों और छोटे कारोबारों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नौतपा शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे समय में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि हर साल गर्मी और बारिश से पहले बिजली व्यवस्था के रखरखाव और सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ठेकेदारों को भुगतान भी होता है, फिर भी व्यवस्था पटरी पर क्यों नहीं आ रही।
शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि बिजली बिभाग काल सेंटर में कोई सक्षम अधिकारी भी नही बैठते ,जो रहते है वो काल नही उठाते, ऑन लाइन कम्प्लेन करने की बात करते है,उसके जब आपका नम्बर कब आएगा ये कोई नही बताता ,ठेकेदार के कर्मचारी जेई ,ए ई की नही मानते ,जिसकी शिकायते लगातार कांग्रेस कमेटी को मिल रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग से अघोषित कटौती तत्काल बंद करने, जर्जर विद्युत ढांचे में सुधार करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
आंदोलन में पूर्व ज़िला अध्यक्ष व बेलतरा विधायक प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी, ज़िला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे रविन्द्र सिंह, ऋषि पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष गण धनंजय सिंह , प्रभंजन बैसवाडे लक्ष्मीनाथ शाहू संतोष गर्ग हितेश देवांगन , ऋषि पांडे , जगदीश कौशिक अनिल यादव शीतल डास महंत , विनोद शाहू , लक्ष्मी गहवाई , वीरेंद्र गौरहा , साखन दरवे ,अशोक सूर्यवंशी दिनेश कश्यप जावेद मेमन, शेख़ निज़ामुद्दीन ( दुलारे )संध्या तिवारी शहज़ादी क़ुरैशी शिल्पी तिवारी पिंकी बतरा इंद्राणी कौशिक ,अनुपमाँ मिश्रा सुनील साहू , राघवेंद्र गहवाई , अशोक शुक्ला, सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास मनीष घड़ेवाल सुनील यादव ( छोटू ) रोहित कौशिक ध्रुव शाहू विकास लॉसकर ,संतोष राज , अमित यादव , सत्यनारायण मरकम , देवराज सिंह अवधेश कमल सेन , अशोक तिवारी ,बबली ख़ान अवशेष कश्यप जीवन निर्मलकार , संतोष धीवर मिथुन वर्मा आकास यादव रुपेश कश्यप , लाला धीवर शेरू असलम , राजू यादव, , अजय यादव लकी मिश्रा , उत्तम यादव बालचन्द साहू, सुरेंद्र तिवारी मनीष सेंगर रमेश गवाड़ा ,पवन सिंग ठाकुर रामचरण कश्यप विकी यादव संत सरवे , अजय काले, टीकम सिंह रूपनारायण बच्छ छोटकू शाहू दीपक नायक अविनाश रजक संजय सूर्यवंशी रवि बघेल दिनेश शुक्ला परमेश्वर सूर्यवंशी जातिन धीवर, शिकारी लक्ष्मीनारायण कोहली राजेश यादव दादू शिकारी कमल सिंह दिलीप पटेल राज कुमार बारगाह राजाराम धुरी दीपक मौर्य उदल सूर्यवंशी सुखसागर कुर्रे सुजीत यादव शामिल थे आदि बहुत जादा अधिक तादाद में कांग्रेस जन शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
