बिलासपुर, मई, 18/2026
वार्ड 29 से व्ही. मधुसूदन राव भाजपा प्रत्याशी घोषित…
जिला कोर ग्रुप के निर्णय पर लगी मुहर, आज भरेंगे नामांकन…
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव 2026 के तहत वार्ड क्रमांक 29 तार बहार क्षेत्र से व्ही. मधुसूदन राव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तथा भाजपा संगठन संभाग प्रभारी एवं अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा जिला शहर कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने रेलवे मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में रविवार 17 मई को प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सोमवार 18 मई को दोपहर 12 बजे स्थानीय जिला निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिले में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल, किशोर राय, रवि गोयल, श्रीनिवास राव, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, राजेश रजक, नवीन मसीह, मनीष गुप्ता, प्रकाश यादव, गणेश रजक, धीरेंद्र केसरवानी, शंकर शाह, सुरेश ध्रुव, संजय चौहान, डॉ. मनमोहन दत्त, जुगल अग्रवाल, अभिजीत मित्रा, मनजीत गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
