बिलासपुर, मई, 25/2026
भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने तिफरा स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब कुछ कार्यकर्ता गेट फांदने के लिए बाउंड्री वॉल पर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ती देख विभाग ने मुख्य गेट खोल दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार तक पहुंच गए।
गेट खुलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नौतपा की भीषण गर्मी के बीच कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है। बार-बार बिजली बंद होने से पेयजल संकट गहराने लगा है, वहीं भीषण गर्मी में घरों, दुकानों और छोटे कारोबारों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नौतपा शुरू होते ही तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे समय में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि हर साल गर्मी और बारिश से पहले बिजली व्यवस्था के रखरखाव और सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ठेकेदारों को भुगतान भी होता है, फिर भी व्यवस्था पटरी पर क्यों नहीं आ रही।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग से अघोषित कटौती तत्काल बंद करने, जर्जर विद्युत ढांचे में सुधार करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
