बिलासपुर, मई, 28/2026
20 दिनों से अंधेरे में किसान, सूखने लगी सब्जियों की फसल
मंगला क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, सिंचाई ठप होने से बढ़ी किसानों की चिंता
बिलासपुर। मंगला क्षेत्र के सैन रेजिडेंसी योग आश्रम के सामने रहने वाले किसान पिछले करीब 20 दिनों से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। 9 मई को आए आंधी-तूफान के बाद इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी, लेकिन इतने दिनों बाद भी नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
बिजली नहीं होने से किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की खड़ी हो गई है। क्षेत्र के अधिकांश किसान बोरवेल के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाते हैं, लेकिन बिजली बंद रहने से मोटर पंप ठप पड़े हैं। इसका सीधा असर सब्जियों की फसलों पर पड़ रहा है, जो अब सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
प्रभावित किसान
किसानों का कहना है कि किसी तरह घरेलू और पीने के पानी की व्यवस्था तो हो जा रही है, लेकिन खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि समय पर सिंचाई नहीं होने के कारण खेतों में लगी सब्जियां खराब होने लगी हैं।
समस्या को लेकर किसानों ने नेहरू नगर स्थित बिजली कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लगातार बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही से किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
