बिलासपुर, मई, 30/2026
सुशासन तिहार बना सियासी रणभूमि,, नेताओं की तीखी तकरार चर्चा में,, विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला आमने-सामने,, कार्यक्रम स्थल बना अखाड़ा…
बिलासपुर। जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौड़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय राजनीतिक गर्माहट का केंद्र बन गया, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राम गौड़ी में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मंच के आसपास मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक और उकसाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। इस टिप्पणी पर विधायक धरमलाल कौशिक नाराज हो गए और उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।
बताया जा रहा है कि मामला बढ़ने पर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला भी मौके पर सक्रिय हो गए, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और बहस का दौर चलता रहा। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
घटना के दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भारी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हो गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से मामला आगे नहीं बढ़ा और कार्यक्रम को पुनः सामान्य रूप से संचालित किया गया।
इस घटनाक्रम ने सुशासन तिहार जैसे सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के बीच बढ़ती तल्खी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही। भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
