बिलासपुर, जून, 09/2026
किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
माँगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा और तेज…
बिलासपुर। खरीफ सीजन के बीच किसानों को खाद, बिजली और डीजल से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। वहीं सिंचाई के लिए बिजली की अनियमित और बाधित आपूर्ति ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। इसके साथ ही डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने खेती की लागत को भारी बोझ बना दिया है।
विजय केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद और यूरिया नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। साथ ही बिजली व्यवस्था भी किसानों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

इस आंदोलन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी,पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल ।
संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
