• Sat. Jun 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…

बिलासपुर, जून, 20/2026

अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…

बिलासपुर। कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाली में प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना को लेकर शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परियोजना का विरोध करते हुए इसे क्षेत्र के पर्यावरण, कृषि, वन्यजीव, शिक्षा और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया।

जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 19 जून को प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल स्थगित करने की मांग की थी। उनका कहना था कि परियोजना के कारण क्षेत्र की प्राकृतिक और सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होगी।

संदीप शुक्ला, स्थानीय निवासी..

जनसुनवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब वहां मौजूद कुछ बाहरी लोगों द्वारा हंगामा और धमकी दिए जाने का आरोप सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल वाशरी संचालक द्वारा कोरबा और अंबिकापुर से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने और विरोध को दबाने का प्रयास किया गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया।

जनसुनाई के दौरान हंगामा

ग्रामीणों ने कहा कि अमाली क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहां पेसा अधिनियम लागू है। ऐसे में ग्राम सभा और ग्राम पंचायत को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी कर जनसुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जो नियमों के विपरीत है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाएंगे और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उनका कहना है कि जनभावनाओं और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed