बिलासपुर, जून, 26/2026
बेलतरा में रेत-मुरम माफिया के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
विजय केशरवानी ने खनिज विभाग का किया घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कथित अवैध रेत और मुरम उत्खनन के विरोध में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी के नेतृत्व में गुरुवार को जिला खनिज अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।
विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले खनिज विभाग के रहते बिलासपुर जिले में दिन-रात अवैध उत्खनन और परिवहन होना विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि बेलतरा क्षेत्र के कई गांवों में अवैध उत्खनन से सरकारी राजस्व की हानि के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा और पर्यावरण पर भी खतरा बढ़ गया है। उनका सवाल था कि अधिकारियों की जानकारी के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार कैसे संचालित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अवैध मुरम उत्खनन से बने गहरे गड्ढे बरसात में हादसों का कारण बन रहे हैं, जबकि अवैध रेत परिवहन में लगे तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने अरपा नदी को बिलासपुर की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि लगातार हो रहा अवैध रेत उत्खनन नदी के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के हितों के साथ खिलवाड़ है।
केशरवानी ने बताया कि इससे पहले भी ग्रामीणों और कांग्रेस संगठन की ओर से कई बार इस मुद्दे को उठाया गया था। सुशासन तिहार के दौरान नगोई में कलेक्टर और स्थानीय विधायक की मौजूदगी में भी अवैध उत्खनन का मामला उठाया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर सख्त कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।
ज्ञापन में अवैध उत्खनन स्थलों की जांच, दोषियों पर एफआईआर, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच, मशीनों और वाहनों की जब्ती तथा स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।
विजय केशरवानी ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो बेलतरा की जनता, पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और खनिज विभाग की होगी।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी कलेक्टर प्रकाश सर्वे से भी मुलाकात कर पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, हितेश देवांगन, संतोष गर्ग, शीतल दास महंत, रामकुमार भोई, अजय कुमार यादव, विक्की यादव, शिवा पांडे, हरीश राजपूत, इंद्र कुमार साहू, रामचरण कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
