शशि कोन्हेर
बिलासपुर //अधिकृत घोषणा के पहले ही विजय बघेल को प्रदेश अध्यक्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है,हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया में कल रविवार से यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि विजय बघेल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जा चुका हैं। इसके लिए कल से ही सोशल मीडिया में लगातार बधाई संदेश विजय बघेल के नाम से भेजे जा रहे हैं। दरअसल 2 दिन पहले मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह चर्चा जोर पकड़ चुकी थी कि अब छत्तीसगढ़ को भी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। लेकिन इस बाबत बिना कोई अधिकृत सूचना आए, सोशल मीडिया में यह खबर फैलने लगी कि विजय बघेल को (जो कि सांसद भी हैं) छत्तीसगढ़ का नया भाजपा अध्यक्ष बना दिया गया है। हालांकि भाजपा सूत्रों और रायपुर में भाजपा की खबरों को देखने वाले पत्रकारों से जब इस बात की पुष्टि के लिए चर्चा की गई तो उनके द्वारा साफ कहा गया कि अभी तक इस बात की कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। मतलब साफ है कि भाजपा हाईकमान और विशेषकर उसके नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विजय बघेल की ताजपोशी के कोई आदेश अभी तक नहीं दिए गए हैं। बाहरहाल छत्तीसगढ़ के भाजपाइयों को इस बात की बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा है कि भाजपा हाईकमान राज्य में पार्टी की बागडोर किसके हाथ में थमाता है। वही यदि लोगों की इस बात को लेकर भी जिज्ञासा है कि छत्तीसगढ़ में नया भाजपा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से बनाया जाता है या फिर सामान्य अथवा आदिवासी वर्ग से ! वहीं भाजपा के जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं का साफ कहना है कि, पार्टी में विजय बघेल का अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय हो चुका है इंतजार केवल किस बात की अधिकृत घोषणा का किया जा रहा है। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जब इस बाबत बात की गई तो उनका साफ कहना था कि,जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कोई घोषित आदेश जारी नहीं कर दिया जाता, तब तक वह इस विषय में कुछ भी बोलना नहीं चाहेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
