बिलासपुर, अगस्त, 04/2026
निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-2 स्थित आरबी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने निर्माणाधीन मकान में मंगलवार को करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतकों की प्रारंभिक पहचान रवि बंजारे और भूपेंद्र साहू के रूप में हुई है। दोनों सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर, खमतराई के निवासी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से उक्त निर्माणाधीन भवन में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों की छुट्टी थी। इसके बावजूद वे किसी कारणवश निर्माण स्थल पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों कुछ देर तक नीचे बातचीत करते रहे और इसके बाद भवन की ऊपरी मंजिल पर चले गए। कुछ ही देर बाद चीखने की आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग जब ऊपर पहुंचे तो दोनों बिजली के करंट की चपेट में आ चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट, सीएसपी परमेश्वर तिलकवार एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माण स्थल पर खुले बिजली के तार या किसी तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
परमेश्वर तिलकवार, सीएसपी सिविल लाइन
सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
राजनीति16/09/2026PSC पर कांग्रेस का तीखा हमला: “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, सही-गलत जवाबों के भी बराबर अंक” 2025 की भर्ती में 1:3 के नियम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने इंटरव्यू रोककर सभी कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग की..
