• Sat. Sep 5th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी  केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?

बिलासपुर, सितंबर, 05/2026

झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी 

केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?

बिलासपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दुर्ग में मीडिया से चर्चा के दौरान झीरम कांड मामले में आए फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस जांच और फैसले से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि झीरम हत्याकांड महज नक्सली हमला नहीं, बल्कि राजनीतिक षड्यंत्र, सुपारी किलिंग और सत्ता हासिल करने के लिए कराया गया हमला था।

मानने से बस्तर के पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला

दुर्ग पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने झीरम कांड को लेकर केंद्र और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि NIA की जांच अधूरी है और मामले में जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उन्हें ही दोषी मान लिया गया।

बैज ने कहा कि उस समय कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही थी। इससे पहले गरियाबंद में भी ब्लास्ट की घटना हुई थी, इसके बावजूद परिवर्तन यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी राजनीतिक यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई?

बस्तर में कोई इन आरोपियों को नहीं जानता

दीपक बैज ने कहा कि झीरम मामले में जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बस्तर में किसी से भी पूछ लिया जाए, इन आरोपियों को कोई नहीं जानता। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में आदिवासियों और छोटे नक्सलियों को आरोपी बनाया गया, जबकि किसी बड़े नक्सली कमांडर को आरोपी नहीं बनाया गया।

दीपक बैज, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह नक्सली हमला था तो बड़े नक्सलियों और कमांडरों के नाम एफआईआर से क्यों हटाए गए? बैज ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच में कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अब भी सामने नहीं आया है।

केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अदालत से आया फैसला केंद्र सरकार के इशारे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को बचाने के लिए कराया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे नक्सलियों को दोषी मानकर मामले को खत्म करने की कोशिश की गई, जबकि असली साजिश और इसके पीछे शामिल बड़े लोगों की जांच नहीं हुई।

बैज ने कहा कि झीरम कांड राजनीतिक षड्यंत्र, सुपारी किलिंग और सत्ता हासिल करने के लिए कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले से बस्तर के पीड़ित परिवारों, कांग्रेस और शहीदों के परिजनों को न्याय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे चर्चा करेगी और पार्टी स्तर पर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed